Sahibganj : देश के 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्युत सर्किल कार्यालय में विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर विभाग के तकनीकी कार्यपालक अभियंता कुणाल कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता राज कुमार, एमआरटी, कार्यपालक अभियंता, अलक पुजारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र गान गाया.
बोरियो प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया 76 वा स्वतंत्र दिवस
बोरिया प्रखंड क्षेत्र में 76 वां स्वतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हरिणचरा मोड़ स्थित सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ. जहां प्रखंड प्रमुख शांति बासुकी, प्रखंड विकास पदाधिकारी टूडू दिलीप, थाना प्रभारी जगरनाथ पान सहित अन्य अतिथियों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया.
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/borio-prakhand-300x169.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
इसके साथ ही प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, बोरियो थाना में थाना प्रभारी जगरनाथ पान, सीएचसी बोरियों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अलीमुद्दीन अंसारी, शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री कॉलेज बोरियो में विधायक लोबिन हेंब्रम, बोरियों संथाली पंचायत में मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी, मदरसा नुरुल होदा बोरियो में कैश अंसारी, फ्रेंड्स क्लब बोरियों के अध्यक्ष विक्रमादित्य सेन ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी. इस मौके पर जिला चालक संघ की ओर से बोरियो डाक बंगला परिसर से ओटो तिरंगा यात्रा निकाली गयी.
यह भी पढ़ें :