Ranchi : रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड की आहट हो गयी है. न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रांची में दिवाली तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है. 24 अक्टूबर तक सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक सरकार ने दीपावली-बालीपद्यमी पर मंदिरों में गाय की पूजा करने का आदेश जारी किया
गुमला में न्यूनतम तापमान 15.9°C दर्ज किया गया
पिछले 24 घंटे में राज्य में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 1.0 एमएम चक्रधरपुर (पश्चिम सिंहभूम) में दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान 33.4 °C चाईबासा में जबकि सबसे कम तापमान 15.9°C गुमला में दर्ज किया गया है. 20 अक्टूबर को रांची में आसमान साफ रहेगा. 24 और 25 अक्टूबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे. न्यूनतम तापमान 17(°C) रहेगा.
इसे भी पढ़ें – PMAY (U) के सफल क्रियान्वयन के लिए झारखंड को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार