Giridih : पूर्व मंत्री डॉ. सबा अहमद के आक्सिमक निधन पर भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह तथा भाकपा माले के ही पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने शोक व्यक्त किया है. शोक संदेश में विनोद सिंह ने कहा कि डॉ. सबा के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. वे अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के चहेते थे. उनकी कमी लंबे समय तक लोगों को खलेगी. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने शोक संदेश में डॉ. सबा को सरल स्वभाव का व्यक्ति करार दिया. शोक व्यक्त करने वालों में भाकपा माले के पूरन महतो, राजेश यादव, सीताराम सिंह, राजेश सिन्हा, अशोक पासवान, प्रीति भास्कर, मुस्तकीम अंसारी भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : विहिप ने शुरू किया हित चिंतक अभियान
Subscribe
Login
0 Comments