Adityapur (Sanjeev Mehta) : कला संस्कृति की राजधानी सरायकेला, जहां की नृत्य शैली छऊ को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त है, इस नृत्य शैली के गुरु पद्मश्री गोपाल प्रसाद दुबे 65 वर्ष और अब छऊ गुरु राधाकांत पटनायक जैसे दो-दो छऊ गुरुओं के निधन से बार काउंसिल उपाध्यक्ष व अधिवक्ता मर्माहत हैं. उन्होंने बताया कि पद्मश्री गोपाल प्रसाद दुबे सरायकेला बार काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता केपी दुबे के छोटे भाई थे. जिससे काउंसिल के सभी सदस्यों में शोक की लहर है. दोनों छऊ गुरुओं के निधन से राज्य ही नहीं देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है.
इसे भी पढ़ें :जादूगोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत विभिन्न दलों के समर्थकों ने भाजपा का थामा दामन
Subscribe
Login
0 Comments