Jamshedpur (Sunil Pandey) : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से रविवार को गोलमुरी स्थित कार्यालय में वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का विधिवत लोकार्पण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयु राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में जल संसाधन विभाग जमशेदपुर के मुख्य अभियन्ता अशोक कुमार दास शामिल हुए. इससे पहले अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उदघाटन हुआ उसके बाद बाबा विद्यापति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. स्वस्तिवाचन पंडित बिपिन कुमार झा ने किया जबकि भगवती वन्दना शंकर नाथ झा के द्वारा किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : राज्य की संपदा दिल्ली, मुंबई एवं गुजरात जा रहा है- चंपई सोरेन
इन्हें किया गया सम्मानित
अतिथियों को पुष्पगुच्छ और पाग शाल से सम्मानित किया गया. जिनमें परिषद के कैलेंडर के प्रायोजक मोहन ठाकुर, धर्मेश झा लड्डू, अरुण कुमार झा और दिलीप कुमार झा को उनके योगदान के लिए शाल और पाग ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कैलेंडर के पंचांग के निर्माता पंडित कपिलदेव मिश्र हैं जबकि कैलेंडर फोटो को बनाने और सजाने का काम अरुण कुमार झा कलाकार के द्वारा किया गया है. इन्हें भी इनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. लोकार्पण के बाद कैलेंडर को शहर के सभी मैथिल परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. आज के कैलेंडर लोकार्पण और पंचांग विमोचन कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी बिमलेन्द्र झा भी शामिल हुए. स्वागत संबोधन अध्यक्ष शिशिर कुमार झा और कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुजीत कुमार झा ने किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड अधूरा- विद्युत महतो
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
कैलेंडर के निर्माण कार्य में कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा का योगदान सराहनीय रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अशोक मिश्र . पंकज रॉय, कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा , सहायक महासचिव रंजीत कुमार झा, नवकांत झा , राजेश कुमार झा, अनिल झा, निलेश झा, बबलू झा, शिवचंद्र झा, प्रमोद झा, प्रवक्ता सोमनाथ मिश्र, गोपाल चौधरी, मिथिलेश झा, नवीन झा,पंडित बिपिन झा, सुबोध झा, बिलास झा, धीरेंद्र झा, कैलाश झा, नवल चौधरी, दिलीप मिश्रा, राजीव मिश्र सहित परिषद के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य का योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : राधे-राधे के जयकारे से मानगो वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय