Nirsa : निरसा में 27 दिसंबर को झारखंड आंदोलन के अगुआ स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुड्डवा मोड़ स्थित बिनोद बाबू की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. उमेश गोस्वामी ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो के आंदोलन की बदौलत ही झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ. उन्होंने कहा था कि शिक्षा के बिना कोई भी लड़ाई संभव नहीं है. इसलिए पढ़ो और लड़ो का नारा बुलंद किया था. कार्यक्रम में स्व. महतो के बताए गए रास्ते पर चलकर गरीबों के हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया.
मौके पर चास कॉलेज के पूर्व प्रचार चंडी चरण महतो, कालीपद महतो, स्वपन तिवारी, अशोक कुमार महतो, विमल गोराई, दयाल चंद्र महतो, सुनील मरांडी, राजकमल महतो, सुरेश तुरी, याकूब अंसारी, भगत मुर्मू, मिंटू कुमार साह आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : महिला समिति ने मुनिडीह में आंगनबाड़ी के बच्चों को बांटा स्वेटर