Palamu: कोविड-19 से संबंधित अलग-अलग समस्याओं से आम जनता को जूझना पड़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने जिले में लोगों की मदद करने के लिए कोविड नियंत्रण कक्ष का बनाया है. इससे लोगों को कोरोना से संबंधित सभी जानकारी और मदद मिलेगी.
डॉ आरके रंजन को नियंत्रण कक्ष का वरीय अधिकारी बनाया गया
कोविड अस्पताल नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी के तौर पर डॉ आरके रंजन को नियुक्त किया गया है. वहीं सीएचओ अनुभव कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त उक्त कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. नियंत्रण कक्ष में भर्ती मरीजों के अपडेट रखने, ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवा की उपलब्धता, खाली बेड की संख्या तथा बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिकायतों के निष्पादन, चिकित्सकों की उपलब्धता सहित अन्य परिस्थितिजन्य कार्यों का निष्पादन होगा.
नियंत्रण कक्ष के लिए सभी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. 24*7 चलने वाले नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट में कार्य होगा. पहला शिफ्ट सुबह 6 बजे से दिन के 12 बजे तक, दूसरा शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तथा तीसरा शिफ्ट शाम के 6 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा.
शिफ्ट, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं उनका नंबर निम्नांकित है
शिफ्ट 1
नाम | पद | मोबाइल नंबर |
सुधांशु शेखर सुमन | प्राक्लन पदाधिकारी | 9162471847 |
विजय कुमार | सांख्यिकी सहायक, यक्ष्मा विभाग | 8709566802 |
महिमा श्रीवास्तव | पीपीएम कोऑर्डिनेटर | 6202160247 |
शिफ्ट 2
नाम | पद | मोबाइल नंबर |
प्रेम प्रकाश पांडेय | प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी | 9199686368 |
कविता कुमारी | एन काउंसेलर | 6205812342 |
अंजू कुमारी | आरएनटीसीपी काउंसेलर | 7764844037 |
शिफ्ट 3
नाम | पद | मोबाइल नंबर |
सीताराम पटेल | कनीय अभियंता, सदर | 7979703989 |
प्रभारंजन कुमार | कनीय अभियंता, मनरेगा, पटना | 8294398787 |
अंकित किमार सिन्हा | डॉट्स सुपरवाइजर | 7488384428 |