Jharia : झरिया (Jharia) जेलगोड़ा स्टेडियम में 18-19 मार्च को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की सफलता के लिए बुधवार 15 मार्च की शाम को कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई. प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून व सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट मौजूद थे. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि खेल महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा बच्चे भाग लें और कीर्तिमान स्थापित कर जिले का नाम रोशन करें.
उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे. महोत्सव 18 से 19 मार्च तक होगा. धनबाद जिला में यह पहला मौका है, जब यहां के लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने के मौका मिलेगा. महोत्सव में भाग ले रहे सभी लोगों के रहने, खाने व इलाज संबंधित सभी वयस्था की गई है.
संयोजक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि लगभग तीन हजार से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिसमें जिले के कई स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं. खेल महोत्सव गणेश मैदान से मैराथन दौड़ के साथ शुरू होगा. उसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा बैं वादनड व रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा. 18 मार्च की रात चैता का आयोजन किया जाएगा. कई वरिष्ठ अथितियों के भी आने की संभावना है. प्रेस वार्ता में स्थल प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, कार्यक्रम के झरिया प्रभारी सह भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूप भटाचार्य, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश चंद्रवंशी, जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.