Dhanbad : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में धनबाद जिला कांग्रेस ने 26 मार्च को सीटी सेंटर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि राहुल गांधी सत्य और अहिंसा के सिपाही हैं. मोदी सरकार के झूठ व दबाव के सामने कांग्रेस व राहुल गांधी झुकने वाले नहीं हैं. पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर एक लंबी लड़ाई लड़ने के लिए सभी को तैयार रहना है.
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है. झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. सत्याग्रह में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, सुल्तान अहमद, मनोज यादव, रामगोपाल भुवानियां, मुख्तार खान अशोक सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, अब्दुल करीम अंसारी, नवनीत नीरज, रमेश जिंदल योगेंद्र सिंह योगी आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद में 28 की मजदूर-किसान एकजुटता रैली को सफल बनाएं- काली सेनगुप्ता