![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Garhwa : आजसू पार्टी के राज्यस्तरीय आव्हान पर न्याय मार्च निकाला गया. इसके बाद गढव़ा उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया. इस मार्च में बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि झारखण्ड में हेमंत सोरेन सरकार झूठ और लूट की नींव पर खड़ी है. सरकार किसी भी समय गिर जायेगी.
न्याय मार्च में ये रहे मौजूद
न्याय मार्च मे जयराम पासवान, केंद्रीय सचिव गोरख नाथ चौधरी जिला प्रवक्ता, रविंद्र नाथ शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष रीता देवी, अनुराग पासवान अजय केशरी जिला उपाध्यक्ष नन्दु ठाकुर दशरथ चौधरी, दीनदयाल पासवान, अखिलेश राम मुकेश कुमार गुप्ता, रामप्रवेश शर्मा बिट्टू जायसवाल डंडई प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, रमुना प्रखंड सचिव संजय पासवान मेराल प्रखंड अध्यक्ष हमीदुल्लाह अंसारी, रवींद्रनाथ ठाकुर इश्तियाक रजा गौतम शर्मा संजय शर्मा, नागेंद्र कुमार कृष्णा पासवान बिरजू राम समेत कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :दबंगों ने जमीन पर कर लिया कब्जा, गिरिडीह से पैदल रांची पहुंचा परिवार, सीएम से मदद की गुहार
दूसरी खबर
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बाबा साहब को अर्पित की श्रद्धांजलि
गढ़वा जिला के कंचनपुर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने संविधान निर्माता बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण और सुमन अर्पित किया. मौके पर कहा कि बाबा साहब ने हम सभी को सदैव अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिए एक अचूक अधिकार दिया है. वह अधिकार है वोट देने का. मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी देवा नंद राम , जिला अध्यक्ष तनवीर आलम , झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता , कंचनपुर पंचायत सचिव लवली उरांव , रंका उतरी भाग के जिला परिषद प्रतिनिधी राहुल तिवारी , बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष अहमद अली अंसारी , रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी राजेश मधेशिया , खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी पप्पू यादव , प्रवक्ता कार्तिक पांडेय , वरिष्ठ नेता जैनुल्लाह अंसारी , देवेंद्र तिवारी , विधायक प्रतिनिधी छोटू सिंह खरवार , शिक्षक कुलदीप ठाकुर , रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा आदि लोगों ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबेडकर युवा मण्डल से जुड़े अध्यक्ष सतेंद्र कुमार रवि , उपा ध्यक्ष अनूप कुमार रवि , संरक्षक सहायक अभियंता चिनिया ब्लॉक के अनुज कुमार रवि , रविरंजन कुमार , रंजन कुमार , आशीष कुमार , अजित कुमार भारती , अमित कुमार , राकेश कुमार , दीपक भीम , राहुल कुमार रवि , पत्रकार आकाश कुमार रवि , पत्रकार शिव कुमार रवि , पत्रकार नंद कुमार , एवम समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें :चंदवा : परिवहन पदाधिकारी को पता नहीं रहता, सड़क पर होती है वाहन जांच
तीसरी खबर
बाबा साहब की 132वीं जयंती मनाई गई
राष्ट्रीय जनता दल जिला गढ़वा के प्रधान महासचिव धर्मराज राम की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई. रंका मोड़ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि अगर बाबा साहब का संविधान आज नहीं होता तो आज लोकतंत्र भी नहीं होता. भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में संविधान एवं लोकतंत्र पर भी खतरा मंडरा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव डॉक्टर मकबूल आलम प्रदेश के नेता रामनाथ पासवान राजद अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार भुईयां राजद नेता विष्णु रावत संजय राम आफताब आलम डॉक्टर मुरली गुप्ता अनिमेष कुमार गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली अशोक सिंह कामाख्या नारायण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply