![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत ढिपा पंचायत के बड़पोस गांव में शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक आयोजित हुई. जिसमें ग्राम कमेटी का विस्तार किया गया, साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं समाज के हित में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसके अलावा सामाजिक समरसता, संस्कृति, पर्व-त्योहार को जागृति कर अपनी मूल कुडमाली संस्कृति को बचाने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आने को कहा गया. इसके लिए सभी से सामाजिक जनजागरण अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई. इस बैठक में सामाजिक उत्थान कार्यों के लिए ग्राम कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू : ठेका श्रमिक की मौत को लेकर मेघाहातुबुरु खदान के मजदूरों ने किया आंदोलन
समाज हित में काम करने की दी जिम्मेदारी
इस दौरान सर्वसम्मती से बड़पोस ग्राम कमेटी का अध्यक्ष कुलदीप महतो, सचिव विनय महतो, कोषाध्यक्ष रघुनाथ महतो, ग्राम कमेटी महिला की अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव रेबोती देवी और कोषाध्यक्ष अनुपमा महतो को बनाया गया. सभी को समाज के हित में काम करने की जिम्मेदारी दी गई. इस बैठक में मुख्य रूप से समाज के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र महतो, सचिव राज बिहारी महतो, प्रखंड युवा कमेटी से आनादि महतो, अशोक कुमार महतो, सुमित महतो, ग्राम मुंडा सुरेश चंद्र महतो, रघुनाथ महतो, नयन महतो, उपमुखिया सावित्री देवी, खिरेश महतो, धर्मदेव महतो एवं गांव के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply