![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड में शुक्रवार को ओलचिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर बालिजुड़ी पंचायत के नाईकानशोल और अंगारपाड़ा पंचायत के नेकड़ाडुंगरी में संथाल समाज के रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की गई. नायके सिमाल टुडू और शशि हेंब्रम ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की. पंडित रघुनाथ जयंती पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने नाइकानशोल नेकड़ाडुंगरी पहुंचे. उन्होंने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना की. विधायक ने कहा कि नेकड़ाडुंगरी ओलचिकी लिपी गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की स्थापना करायेंगे.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज: दो देसी कट्टा, एक राइफल व कई गोली के साथ युवक गिरफ्तार
मौके पर ये लोग हुए शामिल
मौके पर बहरागोड़ा प्रखंड के बीस सूत्री सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्र, सचिव बुकाई सोरेन, सूत्री उपाध्यक्ष श्यामपदो टुडू, बीस सूत्री सदस्य साकिला हेंब्रम, मुखिया कारिया हेंब्रम, तड़ो किस्कू, मेघराय हेंब्रम, बिनोद कुमार बागाल, विरबल बेरा, पद्मलोचन बेरा, मंगल हांसदा, नायके सिमाल हांसदा, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, ग्राम प्रधान यदुनाथ हांसदा, टिपु टुडू, शशि हेंब्रम, कारण टुडू, सालखन सोरेन, खेलाराम हांसदा, लक्ष्मण टुडू आदि उपस्थित थे.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply