Ranchi: वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रांची विमल कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न 21 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया.
धोनी के ठुमके ..
इसे भी पढ़ें- धौनी ने दुबई में मनाया पत्नी साक्षी का बर्थडे
10 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
जांच के क्रम में 10 दुकनों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. जिसके बाद नोटिस देकर दुकानों को स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.
राजधानी में नरक – पार्ट 4..
इन दुकानों को किया गया सील
- रांची इलेक्ट्रिकल, डेली मार्केट,रांची
- जी लेदर, डेली मार्केट,रांची
- अल जन्नत बेकरी, डेली मार्केट,रांची
- कुर्ता महल, डेली मार्केट,रांची
- राजू इम्पोर्टेड शू, डेली मार्केट,रांची
- थाई शू, डेली मार्केट,रांची
- कशिश शू, डेली मार्केट,रांची
- रवि ड्रेसेस, डेली मार्केट,रांची
- मोबाइल कलेक्शन, अमरनाथ काॅम्प्लेक्स
- आलम टेलीकाॅम, अमरनाथ काॅम्प्लेक्स
इसे भी पढ़ें- Lagatar Impact: रिवर व्यू प्रोजेक्ट के बहाने जुमार नदी पर अवैध कब्जा करने वाले कमलेश पर FIR दर्ज