Ranchi : स्वास्थ्य विभाग झारखंड के 10 एएनएम ट्रेनिंग स्कूलों का कायाकल्प करने की तैयारी में जुट गया है. इसी कड़ी में विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 3 करोड़ 15 लाख 66 हजार 599 रुपये का आवंटन किया है. इस राशि से ट्रेनिंग स्कूलों में किताब, फर्नीचर, मशीन, उपकरण आदि की खरीदारी होगी. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के उपायुक्त होंगे. वहीं राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव खुद होंगे. (पढ़ें, लातेहार : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण)
इन एएनएम ट्रेनिंग स्कूलों के लिए इतनी राशि का आवंटन
जिला | राशि आवंटित |
रांची | 25,81,880 |
सिमडेगा | 35,33,351 |
गिरिडीह | 26,81,132 |
देवघर | 36,26,181 |
दुमका | 35,61,738 |
पलामू | 34,97,623 |
हजारीबाग | 30,65,383 |
धनबाद | 26,05,766 |
पूर्वी सिंहभूम | 29,33,709 |
पश्चिमी सिंहभूम | 34,79,636 |
Subscribe
Login
0 Comments