पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
पूरे राज्य की जनता मेरी ताकत-सीएम
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गये हैं. उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है. पीएम ने लिखा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की बधाई. उन्होंने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई. हम उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं. इसके अलावा राज्य के कांग्रेस, राजद, जेएमएम और भाजपा ने भी सीएम हेमंत सोरेन को बधाई दी है.
Birthday wishes to Jharkhand CM Shri Hemant Soren Ji. Praying for his long and healthy life. @HemantSorenJMM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई।
हम उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते है। @HemantSorenJMM
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 10, 2023
पूरे राज्य की जनता मेरी ताकत-सीएम
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा. उन्होंने कहा कि आप लोगों का प्यार देखकर मन प्रफुल्लित हो गया. आपकी यही ताकत मुझे काम करने की शक्ति प्रदान करता है. आप और पूरे राज्य की जनता मेरी ताकत है.
बाबूलाल ने बाबा बैद्यनाथ से सीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने बधाई देते हुए भगवान से उनकी अच्छी सेहत खुशी और दीर्घायु रहने की प्रार्थना की है. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई देते हुए लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं.
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/tg7XQRgKIT
— Arjun Munda (@MundaArjun) August 10, 2023
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।@HemantSorenJMM
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 10, 2023
इन मंत्रियों ने भी सीएम हेमंत को दी बधाई
सीएम को बधाई देने वालों में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन, बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता, डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना ददेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई नेता और अफसर शामिल हैं.
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @HemantSorenJMM pic.twitter.com/wM64IHQHiZ
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 10, 2023
राज्य के यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।@JharkhandCMO @JmmJharkhand @INCIndia pic.twitter.com/DVnkJtq3hc
— BADAL (@Badal_Patralekh) August 10, 2023
राज्य के यशश्वी मुख्यमंत्री और जनता की आशा व उम्मीद माननीय @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सुख,समृद्धि और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर हैं।ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दे और आप दीर्घायु हो यही मंगलकामना हैं। pic.twitter.com/ee8xM48rPn
— Satyanand Bhokta (@BhoktaSatyanand) August 10, 2023
झारखंड के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व असीम शुभकामनाएँ! आपके स्वस्थ, सफल, उत्तम एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना है। #Jharkhand #RJD #JMM #India pic.twitter.com/OQvSxKImMb
— Jharkhand RJD (@RJD4Jharkhand) August 10, 2023
राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज, झारखंड को नित प्रतिदिन नए मुकाम और ऊंचाई पर ले जाने को तत्पर, हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई आदरणीय @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और… pic.twitter.com/tspCKMG9DF
— Banna Gupta (@BannaGupta76) August 10, 2023
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड राज्य नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
ईश्वर आपको इतनी शक्ति और ऊर्जा दे कि राज्य के हर एक… pic.twitter.com/DLEUDkpEI6
— Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) August 10, 2023
राज्य के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ। pic.twitter.com/KiuYI4P8LF
— Amba Prasad (@AmbaPrasadINC) August 10, 2023
दूसरी बार हेमंत सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान
बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, जेएमएम सुप्रीमो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन बेटे हैं. हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. पहली बार सोरेन जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य की कमान संभाली थी. इसके बाद हेमंत सोरेन ने दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.