Ranchi: अरगोड़ा- नयासराय पथ स्थित डीएवी आलोक पब्लिक के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में मुलाकात की. उनके साथ रांची डीपीएस के प्राचार्य डॉ राम सिंह एवं गुरुनानक स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ मनोहर लाल भी मौजूद थे. डॉ अशोक कुमार ने बताया कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई. राज्य में शिक्षा को कैसे और बेहतर बनाया जाए इसके बारे में उन्होंने कुछ सुझाव भी दिये.
इसे भी पढ़ें- पिपरवार में एक तरफ चला स्वच्छता अभियान, दूसरी तरफ गंदगी का अंबार समेत कोयलांचल की कई खबरें
Subscribe
Login
0 Comments