LagatarDesk : सहारा इंडिया ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा (सहारा श्री) का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. 75 वर्षीय सुब्रत रॉय ने मुंबई में अंतिम सांस ली. सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. सहारा श्री काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे. इसके अलावा उन्हें ब्लडप्रेशर और शुगर की भी समस्या थी. 12 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. जिसके बाद उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर आज बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा. यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.
हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में भी शोक की लहर
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था. वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे. उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था. सुब्रत रॉय के निधन की खबर ने कारोबार जगत, राजनेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा लगा है. सभी ने सहारा श्री के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी सहारा श्री को श्रद्धांजलि दी है. कोइराला ने लिखा कि वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी. प्रिय महोदय सहाराश्री की आत्मा को शांति मिले.
The man who never given up during his struggle life. #RIP DEAR SIR 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #sahara #subrataroy #SubrataRoySahara pic.twitter.com/lZtNjoh9Ni
— Manisha Koirala (@mkoirala) November 15, 2023
अखिलेश यादव ने भी सहाराश्री को दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी ने शोक जताते हुए कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन. अत्यंत दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल ह्रदयवाले व्यक्ति भी थे. जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि. सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/QO6vAjriAv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 14, 2023
सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/Gdhmy5mDs8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2023
सहाराश्री सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) November 14, 2023