Adityapur (sanjeev Mehta) : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गम्हरिया इकाई का पुनर्गठन किया गया है. नई कमेटी में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सच्चिदानंद चौधरी को चुना गया है. शनिवार को ओड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई है. इसमें गम्हरिया प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. बैठक में गम्हरिया प्रखंड के 10 पदों पर पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. नव निर्मित कमेटी के अध्यक्ष सच्चिदानंद चौधरी के साथ उपाध्यक्ष ममता झा और परमानंद पाणी, सचिव राजीव रंजन, सह सचिव संजय झा और किरण रजत, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, अंकेक्षक जगबंधु गोराई और प्रेस प्रवक्ता राम कुमार प्रसाद को चुना गया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : आदिवासी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत बढ़ रही, अधिकारी गंभीर नहीं : विनोद
प्रखंड कमेटी के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को माला पहना कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मानिक हांसदा, उपाध्यक्ष राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, अजीत गोराई, प्रधान सचिव अमित कुमार महतो, गुरु प्रसाद महतो, सागर महतो, नंदिता, प्रमिला, सुचित्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. जिला कमेटी द्वारा नई कमेटी को शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें शिक्षा तथा शिक्षक के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य करने की अपील की.