Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में सत्र 2023 -24 के लिए पिकनिक सह फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शहर के एक रिसॉर्ट में हुआ. फ्रेशर्स के चयन के लिए तीन राउंड रैंप वॉक, टैलेंट शो और सवाल जवाब हुए. इन तीन राउंड के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया.
इसे भी पढ़ें : IGNOU : इग्नू ग्रामीण विकास कार्यक्रम जनवरी सत्र में नामांकन के लिए आवेदन शुरू
अनुशासित और जिम्मेदार बनें : डॉ मीता जखनवाल
कॉलेज की प्राचार्य डाॅ मीता जाखनवाल ने छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की. साथी छात्र-छात्राओं को उन्होंने अनुशासित और जिम्मेदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने की सीख दी. इस आयोजन में कॉलेज की सांस्कृतिक टीम और विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष रिया कुमारी, सचिव रितिक राज जायसवाल, संस्कार, तुषार और पवन की सराहनीय भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बार घोटाला: हाईकोर्ट ने DGP को दिया SIT गठित करने का निर्देश
ये हुए पुरस्कृत
- मिस फ्रेशर : दीपशिखा सरकार (बीकॉम).
- मिस्टर फ्रेशर : बिकास चंद्र (बीसीए).
- बेस्ट अटायर गर्ल : शिखा (बीसीए).
- बेस्ट अटायर ब्वाय : शुभम गुप्ता (बीबीए).
- बेस्ट पर्सनालिटी गर्ल : स्नेहा प्रमाणिक (बीकॉम) व आकांक्षा कुमारी (बीसीए).
- बेस्ट पर्सनालिटी ब्वाय : राजा प्रधान (बीबीए) व अमित मिश्रा (बीसीए).
- बेस्ट स्माइल गर्ल : नंदिनी (बीएससी, गणित).
- बेस्ट स्माइल ब्वाय : एकलव्य सिंह (बीसीए).