Ranka : अनुमंडल मुख्यालय के प्रतिष्ठित आभूषण व्यापारी और रंका अनुमंडल स्वर्णकार संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद सोनी को भावभीनी विदाई दी गयी. समाजसेवी विनोद प्रसाद सोनी की अंतिम यात्रा में अनुमंडल के सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस अवसर पर जायट्स ग्रुप ऑफ रंका के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार शौडिंक, अशोक कुमार कमलापुरी, अंबिका सोनी, नंदलाल सोनी, दीपक कुमार सोनी, समाजसेवी व शिक्षक रमेश प्रसाद, कृपाल साव, गिरिवर सोनी, प्रोफेसर घनश्याम पांडेय, आदर्श बाल विकास विद्यालय के निदेशक रामचंद्र प्रजापति, भिखारी पाल, बाल श्रम आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मद्धेशिया सहित काफी संख्या में व्यवसायी वर्ग के लोग उपस्थित हुए.
Subscribe
Login
0 Comments