![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सीएम चंपाई सोरेन और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. यहां से राष्ट्रपति सीधे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने गयी. दीक्षांत समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में तीन कुलाधिपति पदक, 64 स्वर्ण पदक और 35 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगी. इस कार्यक्रम के बाद वह ओडिशा के लिए रवाना हो जायेंगी.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply