- – पेयजल विभाग ने पानी की शुद्धता के मानकों का किया आकलन
- – दुमका, चतरा, गढ़वा, गोड्डा, सरायकेला, पलामू और पाकुड़ की स्थिति चिंताजनक
Ravi Bharti
Ranchi : झारखंड सरकार के पेयजल विभाग द्वारा लगाये गये चापाकल का पानी कई जिलों में प्रदूषित हो चुका है. विभाग की ओर से 22 जिलों में 9743 चापाकलों के पानी की शुद्धता की जांच की गयी. इसके लिए चार कैटेगरी निर्धारित की गयी. इसे वेरी हाई रिस्क लेवल, हाई रिस्क लेवल, मीडियम रिस्क लेवल और लो रिस्क लेवल में विभाजित किया गया था. इसमें 11 जिलों के 167 चापाकल के पानी को वेरी हाई रिस्क लेवल कैटेगरी में रखा गया है. वहीं 20 जिलों के 1425 चापाकल के पानी को हाई रिस्क लेवल कैटेगरी में रखा गया है. वहीं 2580 चापाकल के पानी मीडियम और 5571 के पानी लो रिस्क कैटेगरी में रखा गया है.
12 जिलों में पानी की शुद्धता चिंताजनक
पेयजल विभाग के सर्वे के अनुसार, 12 जिलों में पानी की शुद्धता की स्थिति चिंताजनक है. रिपार्ट में दुमका में 38, चतरा में 16, गढ़वा, गोड्डा व सरायकेला-खरसांवा में 14-14, पलामू में 12, पाकुड़ में 11, देवघर व धनबाद में नौ-नौ, रामगढ़ में सात, सिमडेगा में पांच और लातेहार में तीन चापाकल का पानी पीने लायक ही नहीं है. सर्वे में इन चापाकल के पानी को वेरी हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है. इसके अलावा हाई रिस्क कैटेगरी में चतरा में 197, दुमका में 163, सिमडेगा में 149, सरायकेला में 139, गोड्डा में 137, रामगढ़ में 133, धनबाद में 86, पाकुड़ में 83, गढ़वा में 70 चापाकल को हाई रिस्क में रखा गया है.
राज्य भर में 34805 चापाकल खराब
राज्यभर में चापाकलों की संख्या एक लाख 37 हजार 525 है, जिसमें 34805 चापाकल खराब हैं. इसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है. वहीं, एक लाख दो हजार 610 चापाकल काम कर रहे हैं.
राज्यभर में चापाकल के पानी की स्थिति
जिला |
वेरी हाई रिस्क |
हाई रिस्क |
मीडियम रिस्क |
लो रिस्क |
बोकारो |
00 |
07 |
25 |
45 |
चतरा |
16 |
197 |
197 |
891 |
देवघर |
09 |
73 |
116 |
182 |
धनबाद |
09 |
86 |
142 |
394 |
दुमका |
38 |
163 |
190 |
457 |
गढ़वा |
14 |
70 |
137 |
307 |
गिरिडीह |
00 |
28 |
82 |
103 |
गोड्डा |
14 |
137 |
159 |
326 |
गुमला |
00 |
07 |
14 |
13 |
हजारीबाग |
00 |
12 |
26 |
32 |
जामताड़ा |
00 |
09 |
00 |
04 |
खूंटी |
00 |
14 |
30 |
68 |
कोडरमा |
00 |
22 |
39 |
59 |
लातेहार |
03 |
00 |
11 |
10 |
पाकुड़ |
11 |
83 |
214 |
582 |
पलामू |
12 |
39 |
51 |
70 |
पूर्वी सिंहभूम |
00 |
25 |
133 |
297 |
रामगढ़ |
07 |
133 |
319 |
711 |
रांची |
00 |
03 |
16 |
16 |
साहिबगंज |
00 |
19 |
24 |
21 |
सरायकेला |
14 |
139 |
329 |
732 |