Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मेन रोड के पास के मुहल्ले में दो माह से स्ट्रीट लाइटें खराब, निगम नहीं दे रहा ध्यान

अंधेरे के कारण वाहन होते हैं दुर्घटनाग्रस्त, निगम को ध्यान देने की जरूरत Ranchi :   राजधानी रांची के कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट खराब है. मेन रोड की बात करें तो यहां डॉ फतेउल्लाह रोड के आगे ताहिर गली में करीब डेढ़ माह में दो स्ट्रीट लाइटें खराब हैं. वहीं डॉ फतेउल्लाह रोड के आगे विक्रांत चौक में भी दो स्ट्रीट लाइटें पिछले दो माह से बंद पड़ी है. ताहिर गली आगे जाकर मेन रोड व अंजुमन अस्पताल जोन वाले रोड की ओर निकलती है. वहीं विक्रंत चौक से चार सड़के गयी हैं, एक कर्बला चौक जाती है, दूसरा डॉ फतेउल्लाह रोड जाता है, तीसरा चर्च रोड जाता चौथा अंसार नगर जाता है. लोगों ने कहना है कि नगर निगम इस पर ध्यान नहीं देती है. क्षेत्र के निवासी मो लड्डन ने कहा कि इन क्षेत्रों में घनी आबादी रहती है. स्ट्रीट लाइट के खराब होने की जानकारी कई बार दी गयी.   लेकिन कहने के बावजूद इसे अबतक ठीक नहीं किया गया है. अंधेरे में रात के वख्त वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. इसलिये नगर निगम को मुख्य चौक चौराहों की खराब लाइटों को दुरूस्त करना चाहिये, ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो. https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-3-51/"

rel="attachment wp-att-939932">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-3-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वार्ड और मुहल्लों की स्ट्रीट लाइट खराब, रात में चलना मुश्किल

वार्ड नंबर चार के कुसुम बिहार रोड नंबर सात और शंकर नगर गली की स्ट्रीट लाइट पिछले तीन महीने से खराब पड़ी है. नगर निगम से शिकायत करने के बाद भी इसे अबतक ठीक नहीं कराया गया है. इसका खामियाजा वार्ड में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है. यहां के लोगों का कहना है कि शहरीकरण का लाभ देने का सपना दिखाया गया. लेकिन मूलभूत सुविधाएं अभी भी नहीं मिल रही है. लोगों को सुविधा मुहैया कराना रांची नगर निगम का काम है. वार्ड और मुहल्लों में करोड़ो खर्च कर स्ट्रीट लाइटें लगायी गयी है, लेकिन ज्यादातर लाइटें खराब हो गयी है. लोगों ने बताया कि रात में अंधेरा हो जाता है. ऐसे में चलना मुश्किल होता है. लाइट नंही होने से नशेड़ी और लुटेरों का भी डर बना रहता है. https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-5-40/"

rel="attachment wp-att-939933">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-5-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-6-40/"

rel="attachment wp-att-939934">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-6-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पोल खूंटे के निचले हिस्से में लगा जंग, तेज हवा से कभी भी गिर सकता

 दूसरी ओर रांची कॉलेज के सामने सरना टोली मुहल्ला के वार्ड नंबर दो में भी रात में अंधेरा छाया रहता है. करमटोली रोड नंबर दो में आज भी पुराने पोल खूंटे के सहारे लाइट का कनेक्शन दिया गया है. इन पोल खूंटों के निचले हिस्से में जंग लग गया है. तेज हवा और बारिश होने से यह पोल खूंटा कभी भी गिर सकता है. https://lagatar.in/ranchi-street-lights-are-not-working-in-the-locality-near-the-main-road-since-two-months/untitled-7-39/"

rel="attachment wp-att-939935">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-7-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही