Search

 
 
 

आदित्यपुर : टीएसएलपी ने 16 गांव के लिए बनवाया एक करोड़ का सामुदायिक भवन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा स्टील लांग प्रोडक्टस ने सीएसआर के तहत गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत में करीब एक करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया है. बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन मंत्री चम्पई सोरेन ने फीता काट कर किया और भवन जनता को समर्पित किया. बता दें कि ठीक छह माह पूर्व 26 सितंबर 2022 को मंत्री चम्पई सोरेन ने ही इस मल्टीपर्पस सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी थी. इस अत्याधुनिक मल्टीपर्पस सामुदायिक भवन से गम्हरिया प्रखंड के 16 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा. इसमें आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाएगी. इस उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के प्रबंध निदेशक आशीष अनुपम, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, बीडीओ मारुति मिंज, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, मुखिया निरोला सरदार, सीओ मनोज कुमार एवं प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-sent-defamation-notice-to-mla-saryu-rai/">जमशेदपुर

: मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय को भेजा मानहानि का नोटिस
[caption id="attachment_626206" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/03rc_m_39_03052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण[/caption]

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यों में होगा भवन का प्रयोग

अपने संबोधन में मंत्री चम्पई सोरेन ने टाटा स्टील के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महज छह माह में क्षेत्र के लोगों के लिए अत्याधुनिक मल्टीपर्पस कम्युनिटी सेंटर की सौगात दी गई है जो काबिले तारीफ है. मंत्री चंपई सोरेन ने टाटा समूह को वास्तविक खतियान धारी बताया. उन्होंने कहा कि टाटा समूह शुरू से ही कोल्हान और राज्य के विकास में भागीदार रहा है. टाटा समूह की कंपनियों की वजह से यहां के मजदूरों को रोजगार के साथ उनका आर्थिक और सामाजिक विकास भी हो रहा है. झारखंड में सभी समुदायों के लिए एक सामाजिक व्यवस्था निर्धारित है उसको साथ लेकर कंपनी आगे बढ़ रही है. यह मल्टीपर्पस कम्युनिटी सेंटर उसी का एक हिस्सा है. यहां बैठकर लोग अपने सामाजिक कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे. उन्होंने कहा इस सामुदायिक भवन का प्रयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यक्रम के लिए किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-and-tiruldih-police-made-people-aware-of-witchcraft/">चांडिल

: चौका व तिरुलडीह पुलिस ने लोगों को किया डायन कुप्रथा के प्रति जागरूक

सीएसआर के तहत विकास कार्य कर रही कंपनी

टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी ने मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि कंपनी पूरी तरह से प्रदूषण के नियमों के तहत क्षेत्र में काम कर रही है. टाटा सदैव समाज हित में कार्य करती रही है. यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा जल्द ही बड़ा गम्हरिया में भी इसी तरह का अत्याधुनिक मल्टीपर्पस कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा. टाटा स्टील सीएसआर के तहत कई गतिविधियों का संचालन कर रही है. इसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही