Ranchi : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची के मोरहाबादी स्थित भवन निर्माण विभाग के कार्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता इरफान अहमद अंसारी ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आजादी का 75 वां साल ऐतिहासिक क्षण है और भारत का राष्ट्र ध्वज तिरंगा हम सब का गौरव है.
भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हुई राजधानी
वही तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से राजधानी रांची की सड़कें गुंजायमान रहीं. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देशभक्ति के जज्बे से लबरेज रहा.
इसे भी पढ़ें – बीएयू में बिरसा मुंडा को माल्यार्पण के साथ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
Subscribe
Login
0 Comments