Chaibasa : बंगला मध्य विद्यालय चाईबासा में शुक्रवार को नए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित आमसभा में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों (2021-24) के लिए नए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया. एक बार पुनः अनीता सिंह राणा अध्यक्ष और पिंकी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित र्हुइं. विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को विभागीय मापदंड के अनुरूप संपन्न कराने के लिए सदर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेश्वर सिंह ने संकुल साधन सेवी नीलम सिन्हा को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.
नई गठित विद्यालय प्रबंध समिति
अध्यक्ष: अनिता सिंह राणा, उपाध्यक्ष: पिंकी देवी, सदस्य: गुड्डी तियु, मोली तियु, आरती तियु, चारो तियु, बेबी दास, पिंकी हेस्सा, हुरसी मोदक, सविता तियु, नामसी तियु, वार्ड पार्षद (वार्ड-19), संयोजक: असीम कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक), शिक्षक प्रतिनिधि: अलका किरण, बाल संसद: सुदीप पैडा.