Ranchi: रांची महाप्रांत के नये महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद रविवार रात 8.30 बजे रांची पहुंचे. आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो एस जे, पल्ली पुरोहित आनंद डेविड खलखो,फादर बिपिन टोपनो,फादर जार्ज,फादर प्रफुल बाड़ा ने आर्चबिशप हाउस में उनकार जोरदार तरीके से स्वागत किया. जनवरी 2024 में आर्च बिशप फेलेकस टोप्पो रिटायर हुए थे. इसके बाद से बिशप का पद खाली था.
19 मार्च को रांची महाधर्मा प्रांत के धर्माध्यक्ष के रुप में लेंगे शपथ
बागडोगरा के बिशप, बिशप विंसेंट आइंद का रांची महाधर्मप्रांत के नए महाधर्माध्यक्ष के रुप में पुरोहिताभिषेक किया जाएगा. इस अवसर पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो एस जे ने सभी पुरोहितों एवं मेजर सुपीरियर को उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग करने के लिए अपील किये. साथ ही नए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद का भी पूरा सहयोग देने का आह्वान किया.
19 मार्च को होगा पुरोहिताभिषेक
नये आर्च बिशप विसेंट आइंद का रांची में 19 मार्च को संत मरिया महागिरजा घर में पुरोहिताभिषेक किया जाएगा.
रांची महाप्रांत के 7वें धर्माध्यक्ष बने बिशप विसेंट आइंद
-1928-1933 से बिशप हाउस के प्रथम बिशप लुइस वान होक थे.
-1934 से 1951 तक दूसरे बिशप ऑस्कर सेवरियन थे.
-1951 से 1960 तक तीसरे बिशप निकोलस कुजूर रहे.
-1961 से 1985 तक चौथे बिशप पायस केरकेट्टा रहे.
-1985 से 2018 तक पांचवें बिशप तिलेसफोर पी टोप्पो.
– 2018 से 2023 तक फेलेक्स टोप्पो.