Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ही सहायक पुलिसकर्मियों के नाम के आगे से सहायक शब्द हटा दिया जाएगा. ट्वीट में आगे लिखा है कि ये सभी जवान जो आज अपने हक के लिए लाठियां खा रहे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की प्रगति में “सहायक” होंगे, न कि अपनी नौकरियों में.
इसे भी पढ़ें – UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने में 5 साल बाकी
नई ऊर्जा का होगा संचार
📢 भाजपा का संकल्प
🏛️ भाजपा की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में पुलिस कर्मियों के नाम के आगे से "सहायक" शब्द हटा दिया जाएगा।
👨✈️ ये सभी जवान जो आज अपने हक के लिए लाठियां खा रहे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही राज्य की प्रगति में "सहायक" होंगे, न कि अपनी नौकरियों में।… pic.twitter.com/IQEacBIGSL
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 20, 2024
बाबूलाल ने दूसरे ट्वीट में कहा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा हम सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा. उनके मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता झारखंड से झामुमो-कांग्रेस की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है. बाबूलाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उन्रके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना भी की है.
इसे भी पढ़ें –लेक्चरर नियुक्ति घोटाला : आरोपी शैलेंद्र सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम बेल
Leave a Reply