Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत नारायणपुर और रघुनाथपुर गांव में विगत एक महीना पहले ट्रांसफार्मर जल गया था. ट्रांसफार्मर जलने की सूचना ग्रामवासियों ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी को दी. सूचना पाते ही डॉ. गोस्वामी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन के अंदर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर गोस्वामी तथा बिजली विभाग के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर रंजीत कारेक, ब्रजेश मिश्रा, मिथुन जाना, मुना पाल, शहराई मुंडा, शिबू मुंडा, गणेश मुंडा, जयदेव मुंडा, महान मुंडा, मानस ओझा, विष्णु मुंडा, रूहीदास मुंडा, दशरथ मुंडा, कार्तिक मुंडा, सोनाराम मुंडा, बुधुराम मुंडा, कृष्णा मुंडा, मंगल मुंडा, रॉबिन मुंडा, उपेन्द्र मुंडा, महादेव मुंडा आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : रोमांचक होगा चैंबर का चुनाव, मुनका के विरुद्ध सोंथालिया लड़ेंगे चुनाव