किसी विधायक या विधान पार्षद को जगह नहीं मिली
Patna : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर
प्रदेश पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री के अलावा 1 मुख्यालय प्रभारी, 2 सह प्रभारी, 2 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं. इसमें कई नए चेहरे शामिल किये गए हैं. इस बार टीम में किसी विधायक या विधान पार्षद को जगह नहीं मिली है. नयी टीम में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के कोर वोटरों का पूरा ख्याल रखा है. इस बार सामान्य जाति से 17 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं. जबकि 14 ओबीसी, 4 ईबीसी और 3 एससी कोटे से पदाधिकारी बनाए गए हैं.
कई पुराने चेहरे को जगह नहीं
नयी सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की टीम में शामिल कई पुराने चेहरे को शामिल नहीं किया गया है. जिन पुराने चेहरों को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया, उनमें विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, दीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी शामिल हैं. नई कमेटी की सूची जारी करने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि आप सभी अपनी मजबूत संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे.
प्रदेश भाजपा की नयी टीम
1- सिद्धार्थ शंभू : उपाध्यक्ष
2- भीमसिंह चंद्रवंशी : उपाध्यक्ष
3- राजेंद्र सिंह : उपाध्यक्ष
4- धीरेंद्र कुमार सिंह : उपाध्यक्ष
5- शीला प्रजापति : उपाध्यक्ष
6- अमृता भूषण : उपाध्यक्ष
7- राज भूषण निषाद :उपाध्यक्ष
8- ललिता कुशवाहा :उपाध्यक्ष
9- सरोज रंजन पटेल :उपाध्यक्ष
10- नूतन सिंह (सहरसा) : उपाध्यक्ष
11- संजय खंडेलिया :उपाध्यक्ष
12- संतोष पाठक :उपाध्यक्ष
13- शिवेश राम : महामंत्री
14- राजेश वर्मा :महामंत्री
15- जगन्नाथ ठाकुर :महामंत्री
16- मिथिलेश तिवारी :महामंत्री
17- ललन मंडल :महामंत्री
18- नंदलाल चौहान (सीवान) :महामंत्री
19- प्रियंबदा केशरी : प्रदेश मंत्री
20- सरोज झा :प्रदेश मंत्री
21- संतोष रंजन :प्रदेश मंत्री
22- गुरुप्रकाश पासवान :प्रदेश मंत्री
23- रत्नेश कुमार कुशवाहा :प्रदेश मंत्री
24- त्रिविक्रम सिंह :प्रदेश मंत्री
25- संजय गुप्ता :प्रदेश मंत्री
26- रीता वर्मा :प्रदेश मंत्री
27- स्वदेश यादव : प्रदेश मंत्री
28- अनिल ठाकुर (पूर्णिया) :प्रदेश मंत्री
29- अमित दांगी (गया) :प्रदेश मंत्री
30- अरविंद शर्मा : मुख्यालय प्रभारी
31- दिलीप मिश्रा : सह प्रभारी
32- जीतेंद्र कुशवाहा : सह प्रभारी
33- राकेश तिवारी : कोषाध्यक्ष
34- आशुतोष शंकर सिंह : सह कोषाध्यक्ष
35- नितिन अभिषेक : सह कोषाध्यक्ष
36- प्रवीण चंद्र राय : कार्यालय मंत्री
37- डॉ सुग्रीव : सह कार्यालय मंत्री
38- ज्ञान प्रकाश ओझा : सह कार्यालय मंत्री
इसे भी पढ़ें – विश्व आदिवासी महोत्सव : पारंपरिक आदिवासी लजीज व्यंजन को चटखारे ले खा रहे लोग, देखें वीडियो
Subscribe
Login
0 Comments