Jamshedpur : जमशेदपुर महानगर भाजपा ने शनिवार को जिले के पांच प्रखंड कार्यालयों पर हेमंत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन शुरू किया. झारखंड में हेमंत सरकार के डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं. चुनाव में रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और ऋण माफी जैसे बड़े-बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई. अब झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार के वादा खिलाफी और प्रदेश में बिगड़ते विधि-व्यवस्था, आदिवासी समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न समेत कई अन्य जनहित के मुद्दों पर आंदोलन किया जा रहा है. पांचों प्रखंड कार्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर एवं काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. करनडीह प्रखंड कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर सांसद विद्युत वरण महतो और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनहित से जुड़े मुद्दों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
डेढ़ वर्ष की उपलब्धियां निराशाजनक : सांसद
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की डेढ़ वर्षों की उपलब्धियां निराशाजनक है. अपने चुनावी घोषण-पत्र में महागठबंधन सरकार ने राज्य की जनता से अनेकों वादे किए थे, परंतु डेढ़ वर्ष के बाद भी सूबे की हेमंत सरकार अपना एक भी वादा पूरा करने में असफल साबित हुई है. झारखंड में चारों तरफ निराशा और अराजकता का माहौल है, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार एवं लूट-खसोट की छूट है. राज्य का विकास बाधित हो गया है. बालू की तस्करी, बेरोजगारी, खनिज संपदा की लूट, राजस्व के हो रहे नुकसान, सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, आदिवासी एवं दलित समाज के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न की घटनाएं, नक्सलियों के बढ़ते हिम्मत, बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर से हेमंत सरकार को कोई सरोकार नहीं है.
मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे : गुंजन
भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे. आज प्रदेश में फिर से उग्रवाद सक्रिय हो गया है. विकास योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण की घटना, झूठे मुकदमे और बढ़ती आपराधिक घटनाओं से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है. आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज और तिरंगा यात्रा पर केस दर्ज किया जा रहा है. पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में न्यायाधीश और अधिवक्ताओं के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी और राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया, धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी ने किया.
अन्य प्रखंडों पर इन्होंने किया प्रदर्शन
पोटका में पूर्व विधायक मेनका सरदार, नंदजी प्रसाद, मनोज राम , सुदीप डे, हलधर दास, रविन्द्र नाथ सरदार. बोड़ाम में अभय सिंह, प्रदीप महतो, शांतनु मुखर्जी. पटमदा में विनोद सिंह, मोचीराम बाउरी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, बिमल बैठा, विजय तिवारी. मानगो अंचल में दिनेशानंद गोस्वामी, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, भरत सिंह, राजीव सिंह, विनोद राय, सुनील सिंह मुंडा, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन.
हल्ला बोल में ये थे शामिल
प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, कल्याणी शरण, राजन सिंह, बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहन्ती, पंकज सिन्हा, काजू सांडिल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, बजरंगी पांडेय, बबलू गोप, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, दीपक पॉल, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, पवन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, हन्नु जैन, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सुमित शर्मा, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता.