Kolkata : कोलकाता के धर्मतला में आज बुधवार, 29 नवंबर को भाजपा की कोलकाता चलो रैली का आयोजन किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस मेगा रैली को संबोधित करेंगे. जान लें कि यह रैली उसी स्थान पर आयोजित की जा रही है, जहां सत्तारूढ़ TMC हर साल 21 जुलाई को अपना शहीद दिवस समारोह मनाती आयी है. नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
With the pledge to uproot the TMC and establish a BJP government, Home Minister Shri Amit Shah Ji is once again coming to Bengal today..
তৃণমূলকে উৎখাত করে বিজেপি সরকার প্রতিষ্ঠার অঙ্গীকার নিয়ে, স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী শ্রী অমিত শাহ জী আবারও আজ বাংলায় আসছেন। pic.twitter.com/0WhBrEIRJR
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) November 29, 2023
কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্র ও সমবায় মন্ত্রী শ্রী @AmitShah জীর ২৯শে নভেম্বরের কর্মসূচি। pic.twitter.com/0GvFBqToAM
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) November 28, 2023
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह शामिल होंगे
कोलकाता चलो रैली मनरेगा के तहत 100-दिवसीय नौकरी योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की जा रही है. अमित शाह की इस रैली को कोलकाता चलो नाम दिया गया है. खबरों के अनुसार रैली में अमित शाह सहित केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य मंत्री निरंजन ज्योति भी शामिल होंगे.
TMC को भाजपा की मेगा रैली रास नहीं आ रही है
प बंगाल की सत्ता में काबिज TMC को भाजपा की मेगा रैली रास नहीं आ रही है. TMC ने अमित शाह के कोलकाता आगमन के दिन यानी आज को दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार आज बंगाल में पार्टी (TMc ) के विधायक काले कपड़ों में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होंगे
तीन दिनों तक TMC का विरोध प्रदर्शन
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के प्रस्तावित कदम पर तंज कसते हुए कहा है कि सदन के अंदर काले कपड़े पहनने जैसे विरोध प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं हैं, क्योंकि सदन में केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम इस तरह के नाटक को किसी भी तरह का कोई महत्व नहीं देते.
1,000 से अधिक पुलिस कर्मी एस्प्लेनेड क्षेत्र में तैनात रहेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यहां होने वाली रैली के मद्देनजर शहर पुलिस ने सभी एहतियाती कदम उठाये हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उपायुक्त और सहायक आयुक्त रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 1,000 से अधिक पुलिस कर्मी एस्प्लेनेड क्षेत्र में तैनात रहेंगे, जहां शाह रैली को संबोधित करने वाले है. कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाये हैं कि शाह की रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.