- पुरुलिया में बीजेपी के प्रचार रथ पर हमला, बाल-बाल बचे अर्जुन मुंडा
- अर्जुन मुंडा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप
- हमले के बाद पुलिस अधिकारी से हुई केंद्रीय मंत्री की तीखी बहस
Puruluia: केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा पुरुलिया में एक हमले में बाल-बाल बच गये. अर्जुन मुंडा पर हमला उस वक्त हुआ जब वे बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे. अर्जुन मुंडा पुरुलिया के मानबाजार विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में बिरसा मुंडा,सिदो-कान्हू रथ पर सवार थे. इसी दौरान हमला हुआ. अर्जुन मुंडा और बीजेपी ने हमले का सीधा आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया.
अभी पुरुलिया जिला के मानबाजार विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में बिरसा मुंडा,सिदो कान्हू रथ पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हमला किया गया।मैं इसी रथ पर सवार था।@BJP4Bengal @BJP4India pic.twitter.com/4B2DKblTD2
— Arjun Munda (@MundaArjun) March 16, 2021
बिरसा मुंडा,सिदो कान्हू रथ पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हमला।@BJP4Bengal @BJP4India pic.twitter.com/ZE3q1sjzme
— Arjun Munda (@MundaArjun) March 16, 2021
आज बिरसा मुंडा,सिदो कान्हू सम्मान रथ से मान बाजार विधानसभा के बामनी में जन संपर्क करना था, लेकिन टी एम सी के गुंडों ने रथ पर हमला बोल दिया।ममता दीदी की पुलिस मूकदर्शक बनी रही।इन कारणों से काफी शाम होने के बावजूद बामनी के भाई बहन इंतजार करते रहे।मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं। pic.twitter.com/THQJWsC8rM
— Arjun Munda (@MundaArjun) March 16, 2021
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक के बाद एक किये तीन ट्वीट
इसे भी पढ़ें- कोरोना से बचाव के लिए PM ने कहा था- हाथ धोते रहिए, मतलब था, नौकरी, सैलरी, पेंशन और बिजनेस से: JMM
हमले के बाद केंद्रीय मंत्री की एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस भी हुई. अधिकारी ने साफ कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए केंद्रीय मंत्री खुद जवाबदेह हैं. वहीं अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशासन राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रहा है. पुलिस अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि वह उन्हें उनकी जिम्मेदारी न बतायें. इतना कहकर वह अधिकारी वहां से चला गया.