Search

 
 
 

एलन मस्क के ट्विटर पर फिर नीली चिड़िया की वापसी, डॉग गायब, डॉजकॉइन में 10 फीसदी की गिरावट

 
Washington : एलन मस्क ट्विटर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है. मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का लोगो फिर बदल दिया है. नीली चिड़िया की वापसी हो गयी है. याद करें कि अभी तीन दिन पहले ही नीली चिड़िया को हटाकर मस्क ने एक डॉग को लोगो बनाया था. हालांकि बदलाव केवल वेब वर्जन पर किया गया था, ऐप पर नहीं. अब अचानक नीली चिड़िया वाला लोगो फिर से वापस आ गया है। वेब और ऐप दोनों पर यह लोगो नजर आ रहा है. डॉग गायब हो गया है. लोगो में बदलाव(डॉग) के बाद क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में लगभग 10% की गिरावट देखने को मिल रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/musk-11.gif"

alt="" width="584" height="568" />  

ट्विटर का लोगो DOGE के बारे में जानें

DOGE का इतिहास दिलचस्प है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैकसन पालमर ने 2013 में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए डॉजकॉइन की शुरुआत की थी. हालांकि मस्क कई मौकों पर इसे(डॉजकॉइन) अपनी पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी बता चुके हैं. मस्क ने डॉजकॉइन के सपोर्ट में फरवरी 2022 में कई ट्वीट किये थे. उस वक्त उन्होंने पहले ट्वीट में सिर्फ DOGE लिखा था. दूसरे ट्वीट में मस्क ने लिखा था- डॉजकॉइन लोगों का क्रिप्टो है. नो हाई, नो लो ओनली DOGE. इसके बाद इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत उछलकर 5 सेंट पर पहुंच गयी थी. मस्क के ट्वीट्स से पहले यह तीन सेंट पर ट्रेड कर रही थी. मस्क नें दिसंबर 2020 में One Word: Doge ट्वीट किया था और इसकी कीमत 20% बढ़ गयी थी. ट्विटर के नये लोगो में मस्क ने इसी क्रिप्टोकरेंसी के डॉग की फोटो का इस्तेमाल किया था.

अचानक ट्रेंड करने लगा था DOGE

ट्विटर का लोगो बदलते ही यूजर्स हैरान रह गये थे और एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर सवाल करने लगे. एक यूजर ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्वीट करने लगा. यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है. कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने ट्वीट कर साफ किया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है. दोबारा नीली चिड़िया की वापसी हो गयी है.

अपने डॉग को ट्विटर का CEO करार दे चुके हैं मस्क

इससे पहले 15 फरवरी को एलन मस्क ने अपने डॉग फ्लोकी (Floki) की फोटोज शेयर कर मजाक में उसे ट्विटर का नया CEO बताया था. मस्क ने फ्लोकी की फोटो शेयर कर लिखा था, `ट्विटर का नया CEO बहुत अमेजिंग है. यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा है. काफी स्टाइलिश भी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही