Search

 
 
 

रांची : पाक महीने का तीसरा जुम्मा, मस्जिदों में अदा की गई नमाज

 
Ranchi : शुक्रवार को राज्य भर के मस्जिदों में रमजान महीने के तीसरे जुम्मे पर नमाज अदा की गयी. दोपहर एक बजे रांची के जामा मस्जिद, चांदनी मस्जिद, रंगसाद मस्जिद, मस्जिदें रजा मस्जिद, एकरा मस्जिद में हजारों मुसलमानों ने एक साथ नमाज अदा की. सुख- शांति की कामना की. इस दौरान चांदनी मस्जिद के इमाम उमर फारुख हाशमी ने कहा कि सभी मुसलमान भाई देश में अमन चैन और शांति बना कर अल्लाह से दुआ मांगें. गरीब लोगों की सेवा करें. अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी अल्लाह से दुआ मांगें. मस्जिद ए राजा मस्जिद के अख्तर राचवी ने कहा कि कठिन हालात में भी मुसलमान भाई मस्जिद में सिर झुकाकर नमाज अदा करें. नूर मस्जिद के सदर रजब अली ने सभी लोगों की सलामती की दुआ मांगी.
इसे भी पढ़ें – 7">https://lagatar.in/7-years-old-ayesha-is-worshiping-god-by-fasting/">7

साल की आयशा रोजा रखकर कर रही है खुदा की इबादत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही