Search

 
 
 

7 साल की आयशा रोजा रखकर कर रही है खुदा की इबादत

 
Ramgarh : खुदा से प्रेम और इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती. रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं. इस पाक महीने में बड़े तो बड़े छोटे भी खुदा की इबादत में लगे रहते हैं . कुछ ऐसा ही नजारा रामगढ़ जिले में देखने को मिल रहा है. रामगढ़ में रमजान के पाक महीने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. जिले के बरकाकाना सीआईसी बस्ती की 7 साल की बच्ची आयशा रमजान में रोजे रख रही है. आयशा की शुक्रवार को पांचवा रोजा है. इस छोटे रोजेदार आयशा का कहना है कि ऊपर वाले ने उन्हें शक्ति दी है, इसलिए वह रोजा रखी है. आयशा कहती है कि प्रत्येक दिन रोजा रखने का मन करता है, लेकिन घरवाले छोटी उम्र होने के कारण छोड़ छोड़ कर रखने की सलाह देते हैं. प्रत्येक दिन आयशा नमाज भी अदा करती है. रमजान का यह महीना बेहद पाक माना जाता है. इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग खुदा की इबादत में लीन रहते हैं. यहां बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े इबादत कर रहे हैं. वहीं इन सबसे अलग कनीज आयशा 7 वर्ष की है, जो बरकाकाना डीएवी स्कूल की दूसरी क्लास की छात्रा है. वह सुबह सहरी कर शाम को परिवार के साथ रोजा खोलती है. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-illegal-mining-work-is-not-stopping-in-sahebganj-even-after-action/">ईडी

जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद भी साहेबगंज में नहीं रुक रहा अवैध खनन कार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही