Search

 
 
 

ईडी जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद भी साहेबगंज में नहीं रुक रहा अवैध खनन कार्य

 
Saurav Singh Ranchi/Sahibganj: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में खुलासा हुआ है कि साहेबगंज में अवैध खनन कारोबार बंद नहीं हुआ है. इसे लेकर ईडी ने साहिबगंज जिले के एसपी को कार्रवाई करने को लेकर पत्र लिखा है. गौरतलब है कि बीते पांच अप्रैल को रांची से ईडी की टीम अवैध खनन की जांच करने के लिए साहेबगंज पहुंची थी. इसे भी पढ़ें -पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-appealed-to-supreme-court-for-bail-jharkhand-high-court-had-canceled-the-bail-petition/">पंकज

मिश्रा ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगायी, झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द की थी जमानत याचिका

ईडी की जांच में हुआ खुलासा अवैध खनन का कार्य है जारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sahibganj-khanan1.jpg"

alt="ईडी जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद भी साहेबगंज में नहीं रुक रहा अवैध खनन कार्य" width="600" height="400" /> बीते 5 अप्रैल को ईडी की टीम द्वारा मंडरो अंचल के सिवरिया मौजा स्थित खाना स्थल का निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान पता चला कि खदान उन कई खनन स्थलों में से एक है, जिनका पूर्व में 25 जुलाई 2022 से लेकर 29 जुलाई 2022 की अवधि के दौरान ईडी के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया था. पूर्व में भी पूछताछ में पुष्टि हुई थी कि इन सभी खनन स्थल अवैध रूप से पंकज मिश्रा व बिष्णु कुमार यादव उर्फ छोटू यादव द्वारा चलाया जा रहा है. पुलिस ने दिसंबर 2022 में प्राथमिकी दर्ज की थी, जो पंकज मिश्रा, बिष्णु यादव और अन्य साथियों द्वारा अवैध खनन से भी जुड़ी है. निरीक्षण करने पर पता चला है कि उक्त अवैध खनन स्थल से अवैध रूप से पत्थर का उठाव किया गया है. ईडी के द्वारा जांच में यह पाया गया कि खदानों में विस्फोट के लिए कई नए छेद बनाए गए थे और उनमें विस्फोटक डाले गए थे. स्थानीय जांच में पता चला कि इन खदानों में रात के समय खनन किया जा रहा था.

विस्फोट करने के लिए विस्फोटक रखे गए थे

जांच के दौरान ईडी द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से तस्वीरें ली गईं. जिसमें खनन स्थलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाले भारी वाहनों, उपकरणों के पहियों के ताजा निशान भी दिखाई दे रहे थे. खनन स्थल पर उत्खनन और डंपिंग के लिए पॉकलेन एक्सकेवेटर/अर्थमूवर के नए उपयोग का संकेत देने वाले निशान दिखाई दे रहे थे. यह स्पष्ट था कि उक्त स्थल पर अवैध खनन जारी था और विस्फोटकों के साथ पहाड़ी पर नए सिरे से विस्फोट करने की तैयारी थी. इसे भी पढ़ें -अयोध्या">https://lagatar.in/yogi-adityanath-will-perform-jalabhishek-of-ramlala-with-water-from-rivers-of-155-countries-on-23rd-april/">अयोध्या

से आयी खबर, योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही