Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सरायकेला-खरसावां जिले के वीर शहीदों को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक जनवरी को खरसावां स्थित शहीद मैदान में श्रद्धांजलि देंगे. यह जानकारी पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश पुरी ने दी है. उन्होंने बताया कि अर्जुन मुंडा एक जनवरी को सुबह आठ बजे शहीद स्थल पहुंचेंगे. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक भाजपा कार्यकर्ता चाईबासा भाजपा जिला कार्यालय से खरसावां के लिए सुबह 7:00 बजे रवाना होंगे.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने पीएम मोदी, अमित शाह को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया, कहा, नफरत मिट जायेगी
जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि संघर्ष, शहादत और दमन की गाथा है खरसांवा गोली कांड. इस गोली कांड में खरसांवा हाट बाजार में मौजूद लगभग 50 हजार आदिवासियों की भीड़ पर ओडिशा की मिलिट्री पुलिस ने गोलियां चलाई थी, जिसमें हजारों लोग शहीद हुए थे.