Search

 
 
 

चाईबासा : मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में 66 बच्चों को दिया गया कोविड का टीका

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय चाईबासा के सभागार में कोविड-19 जागरुकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र सदर की ओर से विद्यालय के 12 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों का टीकाकरण किया गया. विद्यालय में 66 बच्चों का टीकाकरण हुआ. विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने बताया कि बुधवार तक वर्ग 6 से लेकर 8 तक कुल 160 बच्चों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदुपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-highways-carrying-illegal-sand-and-stone-chips-seized-in-potka-fined-five-lakhs/">जमशेदुपुर

: पोटका में अवैध बालू एवं स्टोन चिप्स ले जा रहे नौ हाईवा जब्त, पांच लाख जुर्माना लगाया
शेष बच्चों का निर्धारित तिथि के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा. उन्होंने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ विभाग द्वारा निर्धारित तिथियों पर बच्चों का टीकाकरण करने के लिए विभाग तथा कर्मियों के दल के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक महेश सिंह, मरजीना खातून, कुमारी चंद्र शर्मा, अमृता शर्मा तथा अरुण कुमार प्रसाद ने योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही