Search

 
 
 

रांची: पूजा अर्चना के बाद मां सरस्वती को नम आंखों से दी विदाई

 
Ranchi: शहर के विभिन्न चौक चाराहों, गली मुहल्लों में स्थापित किए गए मां सरस्वती की प्रतिमाओं को बुधवार को बड़ा तालाब, करम औऱ चडरी तालाब में तीसरे दिन में विसर्जित कर दिया गया. इससे पहले पूजा पंडालों के समिति के सदस्यों ने सुबह 11 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा की आरती उतारी. पुजारी द्वारा शाम चार बजे हवन कराया गया. मां सरस्वती की वंदना की गई. विद्या की देवी से आशीष के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई. इसके बाद पूजा स्थल से प्रतिमाओं को तालाब में विसर्जित करने के लिए सवारी गाड़ी, ऑटो व पिकप समेत बड़े वाहनों में चढ़ाया गया. सबसे आगे मां सरस्वती की प्रतिमाएं, उसके बाद बैंड पार्टी, डीजे साउंड के पीछे भक्तों का हुजुम था. लोग नाचते-गाते हुए तालाब तक गए और मूर्ति को विसर्जित किये. इसे भी पढ़ें – अमेरिकी">https://lagatar.in/us-army-plane-landed-at-amritsar-airport-carrying-104-indians-who-had-gone-there-via-donkey-route/">अमेरिकी

सेना का विमान डंकी रूट से वहां गये 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही