Search

 
 
 

चाईबासा : डीएमएफटी फंड से संचालित योजनाओं को जल्द पूरा करने का आदेश

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बुधवार को आयोजित इस बैठक में सभी कार्यकारी एजेंसी के अभियंता उपस्थित थे. समीक्षा बैठक के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि डीएमएफटी अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 की कुछ योजनाएं लंबित है, शेष वित्तीय वर्ष में संचालित योजनाओं को पूरा कर लिया गया है. विद्यालयों में जलापूर्ति की योजनाओं के संचालन में कोताही बरतने तथा लंबे समय से योजना को लंबित रखने के संबंध में चाईबासा स्थित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से कारण पूछा गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-fight-between-two-parties-in-sankirtan-immersion-woman-injured/">चक्रधरपुर

: संकीर्तन के विसर्जन में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला घायल

बची हुई राशी को जमा करने का आदेश

उन्होंने बताया कि बैठक में डीएमएफटी से संचालित योजनाएं जोकि पूर्ण हो चुकी है, उनका संचालन कार्यकारी एजेंसियों को उपलब्ध करवाए गए. एकरारित राशि में यदि शेष बचा है, तो उस राशि को वापस डीएमएफटी सेल में जमा कराने का निर्देश दिया गया है. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह, विभिन्न कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही