Search

 
 
 

चाईबासा : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एएनएम कॉलेज से निकली प्रभात फेरी

 
Chaibasa : विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर सदर अस्पताल के  एएनएम कॉलेज के छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. यह रैली शहर के विभिन्न भागों से होते हुए पुन: सदर अस्पताल में आकर सभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए  जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बुका उरांव ने कहा कि तम्बाकू केवल शरीर को ही नही बल्कि यह पूरे पर्यावरण को प्रदुषित करता है. तम्बाकू सेवन से देश में प्रतिवर्ष 13 लाख से अधिक जान जाती है.  इसलिए इसके सेवन से बचना जरूरी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-166-students-submitted-the-assignment-of-internal-examination-in-trl-department-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में टीआरएल विभाग में 166 विद्यार्थियों ने इंटरनल परीक्षा का असाइनमेंट किया जमा

लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई

मौके पर एएनएम कॉलेज के छात्राओं ने तम्बाकू पर्यावरण के लिए खतरा है इस विषय पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी.  मौके पर सिविल सर्जन डॉ. बुका उरांव ने उपस्थित सभी लोगों को तम्बाकू निषेध को लेकर शपथ दिलाई. कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुन्दर मोहन समद, जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. संजय कुजूर, अन्य पदाधिकारियों सहित सभी एनसीडी एनएचएम के कर्मियों ने शपथ लिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही