Chakulia : चाकुलिया के मेम क्लब के पास रविवार को वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति और जोहार भारत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षों पर रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम में रिमझिम बारिश के बीच केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत भाजपा के कई नेता भी पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे के आरोप को एकनाथ शिंदे ने नकारा, कहा, भाजपा ने नहीं किया था शिवसेना को CM पद देने का वादा
वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति की अध्यक्ष पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में महिलाओं ने अतिथियों का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया. अतिथियों को साल पत्तों से बनी टोपी पहनाई गई और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. मंच पर पद्मश्री जमुना टुडू ने गुलदस्ता देकर अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग जुटे हुए हैं.