Chakulia : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय प्रांगण में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित नेताजी सुभाष प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो उपस्थित हुए. विधानसभा अध्यक्ष का झामुमो कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक से बाइक रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया. रैली के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. बिरसा चौक से निकली बाइक रैली कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई.
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-Swagat.jpg?resize=689%2C434&ssl=1)
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर : चिरिया में निकली तिरंगा यात्रा, सेल के अधिकारी, स्कूल के शिक्षक व बच्चे हुए शामिल
इस अवसर पर ये हुए शामिल
कार्यक्रम स्थल पर भी छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर विधान सभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर विधायक समीर महंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, एसडीओ सत्यवीर रजक, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली, सीओ जयवंती देवगम, नप की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित लोधा, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, सोसाइटी के सदस्य मनिन्द्र नाथ पालित, राकेश महंती, शुभदीप दास, संजय लोधा, सुशील शर्मा, राजेश छावछेरिया, राहुल महतो, विशाल बारिक, पंकज महतो, कृष्णा पाल, संतोष घोष, पशुपति बांसुरी, शिवशंकर पोलाई, सुनील बेरा, प्रणव बेरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.