Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह में श्रीश्री सार्वजनिक गिरी गोवर्धन पूजा कमेटी की ओर से गिरी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था. मौके पर गिरी गोवर्धन की भव्य व आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी. पूजा के अवसर पर शुक्रवार को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. छऊ नृत्य में पश्चिम बंगाल के बामु, बराबाजार के बामु मानभूमि छऊ डांस सोसाइटी और नीमडीह प्रखंड के कुशपुतुल के विवेकानंद विशाल छऊ सागर के कलाकारों के बीच नृत्य मुकाबला हुआ.
इसे भी पढ़ें : सोनुवा : बीडीओ व सीओ ने छठ घाट का किया निरीक्षण, साफ-सफाई को लेकर दिए दिशा निर्देश
कला-संस्कृति और भाषा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
गिरी गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी आकाश महतो ने किया. छऊ नृत्य का विधिवत शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कला-संस्कृति और समृद्ध भाषा ही झारखंड की पहचान है. हमें अपनी कला-संस्कृति और भाषा के विकास के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है. पीसीएम क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों से झारखंड की कला, संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने की अपील की. इसके साथ ही आकाश महतो ने उपस्थित लोगों को गिरी गोबर्धन पूजा, बांदना व सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दी.