Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह में मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक फोदी खेल का आयोजन किया गया. इस खेल में तिरुलडीह, गुंदलीडीह, सिरकाडीह, कुदा सहित आसपास स्थित गांवों के दर्जनों लोग शामिल हुए. कई वर्ष के बाद हुए फोदी खेल में शामिल होकर खिलाड़ियों के खेल प्रेमी काफी उत्सुक दिखे. इस दौरान लोगों ने पारंपरिक फोदी खेल को बचाये रखने का संकल्प लिया और आने वाले सालों में इसे और भी भव्य तरीके से आयोजित करने की बात कही. मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर फोदी खेलने की परंपरा रही है, जो समय के साथ धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर : यत्र-तत्र फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने निकायों को भेजा नोटिस
बेहतर खेलने वाले खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
खेल के समापन के बाद उत्कृष्ट फोदी खेलने वाले 26 खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. खेल में वरिष्ठ फोदी खिलाड़ी फलारी महतो, अर्जुन महतो, हीरालाल कुईरी, नबो महतो, शिवनंदन कुईरी, सहदेव महतो भी शामिल हुए. लंबे समय के बाद आयोजित किए गए फोदी खेल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे. खेल के दौरान गुंदलीडीह के ग्राम प्रधान सागर महतो, सुनील महतो, गोदा महतो कालो महतो, मुन्ना महतो, सरदार सिंह मुंडा, लाल साई कर्मकार, किरीटी कुईरी, वसीम अंसारी, लखिचरण तंतुबाई, निरंजन तंतुबाई, धनबाबू महतो, संतोष कुईरी, लालटू प्रामाणिक, जीतेन महतो, भटो महतो, अजहर मोमिन, रेगां कालिंदी, पुटु महतो, पीपी महतो, जिपा महतो, झोका कालिंदी, डमन महतो आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :चांडिल : अगले बरस आने की कामना के साथ टुसू का किया गया विसर्जन