Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई शुक्रवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिले. मुलाकात के दौरान सभी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूत और धारदार बनेगी. पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी से मिलकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर : पशुपालन विभाग कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, 25 अभ्यार्थियों का हुआ चयन
कुशल नेतृत्व में भाजपा का होगा विस्तार
भाजपा नेता भूषण चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में रांची स्थित आवास में बाबूलाल मरांडी से मिलने वालों में नीमडीह की पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित, गम्हरिया के जिला परिषद सदस्य शंभूनाथ मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, दीजपद पारित समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इस संबंध में भूषण मुर्मू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का विस्तार होगा. झारखंड के भौगोलिक व राजनीतिक जानकारी उन्हें बखूबी है.