Chandil : चांडिल प्रखंड के डीमूडीह में पर्यटन स्थल आइलैंड बनाने के प्रस्ताव का तीन गांव के लोगों ने बैठक कर विरोध किया है. शुक्रवार को बोराबिंदा, केशरगाड़िया और डीमूडीह गांव के लोगों ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता राम सिंह मुर्मू ने की. इसमें गांव के सैंकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए. राम सिंह मुर्मू ने बताया कि वर्ष 2018 से यहां पर पर्यटक स्थल आइलैंड बनाने का प्रस्ताव का विरोध करते आ रहे हैं. अभी यहां पर पर्यटक स्थल आइलैंड बनाने के लिए स्थल निरिक्षण कर भूमि अधिग्रहण करने की षड्यंत्र रचा जा रहा है. चांडिल डैम बहुउद्देशीय परियोजना में पदाधिकारी कर्मचारी और दलाल मिलकर विकास के नाम पर लूट रहे हैं. चांडिल डैम में विकास के नाम पर कोई योजना अधूरी है, उसमें लिखित शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक जांच पड़ताल नहीं हुआ है.
इसे भी पढ़ें : बिहार : जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत, सियासत गरमाई, तेजस्वी ने नीतीश पर हल्ला बोला
चांडिल डैम विकास के नाम पर सारी योजनाओं में घोटाला हुआ है। इस मौके पर ग्रामीण मकरा सोरेन ने बताया कि ग्राम सभा की बिना अनुमति से तीनों गांव के लोग पर्यटन स्थल आइलैंड बनने नहीं देंगे. इस मौके पर मंजमनी बेसरा, पिंकी सिंह सरदार, मंगली मुर्मु, महेश्वरी बेसरा, मंगली मार्डी, बुधनी मुर्मू, गुरुवारी माझियान,सुमित्रा हांसदा, लखन सिंह सरदार, रोवबारी मुर्मू, रवि आड्डी, कलेवर सिंह सरदार, मुकेश हेम्ब्रम, सुधीर गोराई, सुनील आड्डी, मकरा सोरेन, शंकर हांसदा, संजीत मुर्मू, परेश सोरेन, रथु गोप, कमल गोप, घल्टु गोराई, संजीत मुर्मू आदि मौजूद थे.