Search

 
 
 

चांडिल : तिरुलडीह का सुहेब बना आर्ट्स में सेकंड जिला टॉपर

 
Chandil (Dilip Kumar) : इंटर कॉलेज तिरुलडीह का छात्र सुहेब अंसारी इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में सरायकेला खरसावां जिले का सेकेंड टॉपर बना है. तिरूलडीह में छड़ सीमेंट का व्यवसाय करने वाले असलम अंसारी के बेटे सुहेब के जिला का सेकेंड टॉपर बनने से कॉलेज में खुशी की लहर है. सुहेब की मां अफसाना गृहिणी है और बेटे को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती है. इसे भी पढ़ें : औद्योगिक">https://lagatar.in/industrial-development-is-necessary-but-not-at-the-cost-of-pollution-of-rivers-governor/">औद्योगिक

विकास जरूरी पर नदियों के प्रदूषण की कीमत पर नहीं- राज्यपाल

इनकम टैक्स ऑफिसर बनना चाहता है सुहेब

सरायकेला-खरसावां जिला में इंटरमीडिएट कला संकाय में सेकंड टॉपर बनने वाले सुहेब का सपना इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का है. इनकम टैक्स ऑफिसर बंन कर सोहेब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का लक्ष्य रखा है. उच्च शिक्षा हासिल कर वह लोगों को उसका वाजिब हक दिलाना चाहता है. सुहेब ने अपने सफलता का क्रेडिट माता पिता को दिया है. इसे भी पढ़ें : मजदूरों">https://lagatar.in/railway-manager-and-contract-company-responsible-for-the-death-of-laborers-actu/">मजदूरों

की मौत के जिम्मेवार रेल प्रबंधक व ठेका कंपनी : ऐक्टू

आर्ट्स संकाय में जिला के टॉप पांच विद्यार्थी.

एससी रेलवे इंटर कॉलेज सीनी तुषार अग्रवाल 454, इंटर कॉलेज तिरुलडीह सुहेब अंसारी 446, एसएस+2 हाई स्कूल गम्हरिया रोहित टुडू 440, केजीबीवी राजनगर मंदाकिनी महतो 438, केजीबीवी राजनगर अमिशा महतो 437. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही