Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सीसीएल के दो कर्मचारी 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Ranchi :  सीबीआई (रांची) ने 30 हजार रुपए घूस लेते सीसीएल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये कर्मचारियों का नामक रमेश यादव और लोकेश कुमार है. रमेश ने घूस की रकम लेने के बाद लोकेश को दी. इसलिए सीबीआइ ने दोनों को गिरफ्तार  कर लिया. इसके बाद दोनों के घरों की तलाशी ली. सीसीएफ सियाल-डी के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने सीबीआई से यह शिकायत की थी कि सेवानिवृति से संबंधित लाभ देने के लिए उससे रिश्वत की माँग की जा रही है. सेवा निवृति से संबंधित मामलों के निपटाने की जिम्मेवारी क्लर्क लोकेश की है. रिश्वत की रकम लोके को चाहिए. लेकिन वह ख़ुद पैसा मांगने के बदले दूसरे क्लर्क रमेश यादव को बिचौलिये की तरह इस्तेमाल कर रहा है. सीबीआई ने जांच में शिकायत सही पायी. इसके बाद सीबीआइ इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम बना कर घूस मांगने वालों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनी. इसके तहत सीबीआई की टीम ने 10 मई को 30 हज़ार रुपये घूस लेने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने आम लोगों से यह अनुरोध किया है कि वे केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा घूस मांगने की शिकायत करें.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही